बायपास रोड स्थित फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार

Feb 28, 2026 01:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया, जिनमें से तीन ने देह व्यापार में संलिप्तता स्वीकार की। फ्लैट से कंडोम और सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं बरामद की गईं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

बायपास रोड स्थित फ्लैट में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार

लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। कवैया थाना क्षेत्र के बायपास रोड स्थित पावर ग्रिड के पास एक फ्लैट में संचालित कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने गुरुवार शाम भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष पूअनि रणधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम लगभग 6:30 बजे विशेष गश्ती, आसूचना संकलन एवं छापेमारी के लिए पुलिस टीम निकली थी। इसी दौरान वार्ड संख्या-31 स्थित बायपास रोड निवासी मकान मालिक प्रवीण कुमार ने सूचना दी कि उनके प्रथम तल के फ्लैट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। फ्लैट करीब दस दिन पहले किराये पर दिया गया था।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक की मौजूदगी में फ्लैट की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चार महिलाएं मौजूद मिलीं। पूछताछ में तीन महिलाओं ने जीविका के लिए देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की तथा आरोप लगाया कि एक महिला द्वारा उन्हें यहां लाकर ग्राहक उपलब्ध कराया जाता था। तलाशी के क्रम में कमरे से 50 पीस कंडोम एवं सेक्स शक्ति बढ़ाने वाली दवा के 18 टैबलेट बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त करते हुए विधिवत जब्ति सूची तैयार की। गिरफ्तार महिलाओं में 45 वर्ष, 23 वर्ष, 30 वर्ष, 38 वर्ष शामिल हैं। इनमें से कोई पश्चिम बंगाल तो कोई पटना तथा आस-पास के जिला की रहने वाली है। पुलिस चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए थाना ले आई। इस संबंध में कवैया थाना में मामला दर्ज कर न्यायालय को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा गया है। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा इस अवैध गतिविधि से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। मानव तस्करी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। मकान से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं जिसे जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।