
बालू खनन मामले में एक गिरफ्तार
संक्षेप:
लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विनोद यादव को गिरफ्तार किया। वह बालू खनन के मामले में कोर्ट से जारी वारंट के तहत फरार था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद न्यायिक...
Sep 07, 2025 03:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
रामगढ़ चौक एक संवाददाता। लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एसआई रश्मिरथी ने पुलिस बल के साथ बसुआचक निवासी बनारस यादव के पुत्र विनोद यादव के घर पर छापेमारी कर विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार करथाना लाया गया और पूछताछ की गई। यह जानकारी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने देते हुए बताया कि बालू खनन के मामले में कोर्ट से आरोपी के खिलाफ वारंट निर्गत था जिसमें वह फरार चल रहा था, इसी आलोक में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




