ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायपीरी बाजार क्षेत्र भी सुखाड़ की चपेट में, पानी बिना सूख रही धान की फसल

पीरी बाजार क्षेत्र भी सुखाड़ की चपेट में, पानी बिना सूख रही धान की फसल

पीरी बाजार से रूठे मानसून अब सुखाड़ की ओर तेजी से धकेल रही है। वर्तमान समय में हालात यह है कि पानी के अभाव में किसानों की मेहनत और सपनों के फसल जलने लगे हैं। पीरी बाजार क्षेत्र में पिछले कई दिनों...

पीरी बाजार क्षेत्र भी सुखाड़ की चपेट में, पानी बिना सूख रही धान की फसल
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायWed, 13 Sep 2017 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

पीरी बाजार से रूठे मानसून अब सुखाड़ की ओर तेजी से धकेल रही है। वर्तमान समय में हालात यह है कि पानी के अभाव में किसानों की मेहनत और सपनों के फसल जलने लगे हैं। पीरी बाजार क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं। तेज घूप के कारण खेतों की जहां नमी भी खत्म हो गयी है, वहीं धान की वृद्घि नहीं हो पा रही है। धान की फसल अब पानी के विना मुरझाने लगे हैं और खेत सूखने लगे हैं। खेतों में भी अब दरारें पड़ने लगी है। ऐसी विपरीत परिस्थति को देख किसान हताश हो गये हैं। एक तो पूर्व में कम बारिश के कारण धान फसल की वृद्घि बाधित हो गई थी। उसके बाद बची फसल को बचाने में किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। जहां पटवन का साधन है वहां तो किसान कर्ज लेकर भी महंगे रेट पर पटवन कर रहे हैं, लेकिन जहां साधन नही नहीं है वहां के किसान आंसू भरी आंखों से आसमान को निहार रहे हैं। बूंद-बूंद पानी को तरस रहे पीरी बाजार के किसानों की अंतिम आस अब हथिया नक्षत्र की बारिश पर टिकी है। किसान दिवाकर सिंह, अजय सिंह, रामदेव यादव, उमेश यादव, कैलाश यादव, पप्पू मेहता, मनीष मेहता, उदय मंडल अदि ने बताया कि धान की फसल मर रही है अगर एक सप्ताह यही हाल रहा तो पचास फीसदी फसल नष्ट हो जायेगी। धान की फसल के लिए वर्तमान समय में पानी की सख्त आवश्यकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें