ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायझुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल, तलाश रहे छांव

झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल, तलाश रहे छांव

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी के कारण लोग जरूरी कार्य होने के बाद ही...

झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल, तलाश रहे छांव
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायThu, 19 May 2022 01:11 AM
ऐप पर पढ़ें

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। गर्मी के कारण लोग जरूरी कार्य होने के बाद ही घर से बाहर निकलने में कई बार सोचते हैं। बुधवार को भी लू एवं गर्मी का सितम जारी रहा। दोपहर दो बजे के बाद शहर का तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 12 से 13 डिग्री सेल्सियस का मात्र अंतर रहने के कारण लोग और ज्यादा परेशान हो रहे हैं। सुबह के समय से लोगों को गर्मी का सितम सताने लगता है। गर्मी एवं लू के कारण दोपहर के समय में जहां बाजार में लोगों की संख्या कम जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की ओर जाने वाले सड़कों पर वाहनों का रफ्तार थम जा रहा है।

मौसम पूर्वानुमान की मानें तो मई महीने में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे है। किसी किसी दिन आसमान में बादल रहेंगे लेकिन गर्मी से राहत मिलना संभव नहीं दिख रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम 28 डिग्री रहा, गुरुवार को अधिकतम 40 डिग्री, न्यूनतम 27 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम 40 डिग्री एवं न्यूनतम 27 डिग्री, शनिवार को अधिकतम 38 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री, रविवार को अधिकतम 38, न्यूनतम 26 डिग्री, सोमवार को अधिकतम 37 डिग्री न्यूनतम 27 एवं मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने की पूर्वानुमान लगाया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें