Lakhisarai News: सेन्ट्रल बैंक में शॉर्ट सर्किट से भड़की चिंगारी, उपभोक्ताओं में मची अफरा-तफरी
Lakhisarai News: लखीसराय के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार को हड़कंप मच गया। बिजली के बोर्ड से चिंगारियां निकलने के बाद उपभोक्ता और बैंक कर्मी भाग गए। समय पर बिजली बंद करने से कोई बड़ा हादसा टल गया। बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रही, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मुख्य व्यावसायिक केंद्र नया बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शुक्रवार को उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं। बैंक परिसर के अंदर धुआं और चिंगारी उठते देख वहां मौजूद उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोग अनहोनी की आशंका में तुरंत बैंक से बाहर निकल पड़े । दोपहर के समय बैंक में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ थी। कोई पैसे निकालने तो कोई अन्य काम से कतार में खड़ा था। इसी बीच अचानक बैंक के अंदर मुख्य गेट के साइड के समीप लगे बिजली के बोर्ड से तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने लगी और हल्का धुआं फैलने लगा। इसे देखते ही बैंक परिसर के अंदर मौजूद महिला व पुरुष उपभोक्ताओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
बैंक कर्मियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा:
घटना के तुरंत बाद बैंक प्रबंधन और कर्मियों ने त्वरित सूझबूझ का परिचय दिया। बिना वक्त गंवाए तुरंत मुख्य पावर सप्लाई को बंद किया जिसके बाद चिंगारी निकलनी बंद हुई। बैंक कर्मियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दिया उसके बाद बिजली विभाग के कर्मी बैंक पहुचे और बैंक मे लगे शार्ट सर्किट को हटाया। शॉर्ट सर्किट की इस घटना में किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान या फाइलों के जलने की कोई सूचना नहीं है। समय रहते बिजली काटने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
अस्थायी रूप से बाधित हुआ कामकाज:
इस घटना के बाद सुरक्षा के लिहाज से बैंक के अंदर बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए रोक दी गई जिससे बैंकिंग कामकाज आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। शॉर्ट सर्किट को ठीक करने के लिए तुरंत बिजली विभाग और स्थानीय तकनीशियन को बुलाया गया। बैंक प्रबंधन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा जांच के बाद काम सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया है।शहरी क्षेत्र के इस व्यस्ततम इलाके स्थित बैंक में हुई इस घटना ने एक बार फिर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बिजली वायरिंग की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़ा कर दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


