ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायपाकिस्तानी झंडे को जलाकर जताया विरोध

पाकिस्तानी झंडे को जलाकर जताया विरोध

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे को जलाया। कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी झंडे पर लात...

पाकिस्तानी झंडे को जलाकर जताया विरोध
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायTue, 11 Jul 2017 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे को जलाया। कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी झंडे पर लात मार अपने गुस्सा का इजहार कर रहे थे। कार्यकर्ता पुरानी बाजार से विरोध मार्च निकालते हुए शहीद द्वार पहुंचे और पाकिस्तानी झंडे को जलाया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि निहत्थे अमरनाथ श्रद्धालुओं पर गोली बरसाना कायराना हरकत है। अगर दम है तो सामने से आकर वार करें। अगर भारत ने सब्र खो दिया तो विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि आंतक का कोई धर्म नहीं होता है लेकिन भाजयुमो मानती है कि आतंक का भी धर्म होता है। अगर आतंक का धर्म नहंी होता तो ईद, रमजान एवं हज यात्रियों पर भी गोली बरसायी जाती लेकिन ऐसा नहीं होता है। इससे साफ है कि आतंक का धर्म होता है और इसी के कारण अमरनाथ यात्रियों पर गोलीबारी कर मौत के घाट उतारा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत इसका बदला जरुर लेगा। हमलोग पीछे हटने वाले में नहीं है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अमरजीत प्रजापति, नगर महामंत्री विकास आनंद, भाजयुमो के लक्ष्ण वाजपेयी, विपिन पासवान, घनश्याम कुमार, धनंजय विभोर, अमित सिंह, शशिभूषण लाला सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें