ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायचानन में पैक्स चुनाव आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चानन में पैक्स चुनाव आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नक्सल प्रभावित चानन प्रखंड में चौथे चरण के तहत पैक्स चुनाव रविवार को होना है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का चौक चौबंद व्यवस्था किया गया है। मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा, जो सुबह 07...

चानन में पैक्स चुनाव आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSun, 15 Dec 2019 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

नक्सल प्रभावित चानन प्रखंड में चौथे चरण के तहत पैक्स चुनाव रविवार को होना है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का चौक चौबंद व्यवस्था किया गया है। मतदान बैलेट पेपर के जरिए होगा, जो सुबह 07 बजे से लेकर अपराहन 03 बजे तक चलेगा। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि 08 पैक्सध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर 22 मतदान केन्द्र बनाया गया है। जहां 11 हजार 917 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। सीआरपीएफ जहां जंगल व पहाड़ी क्षेत्रों की निगरानी करंेगा, वहीं जिला पुलिस के जवान बूथों पर लगाया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस जवान को भी तैनात किया गया है। नक्सल क्षेत्र होने के वजह से हर बूथ पर सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।तीन स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्था: प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पैक्स चुनाव संपन्न कराने के लिए नक्सल क्षेत्र में त्रस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था किया गया है, जो जंगल से लेकर सूदूर क्षेत्र तक कमान संभालेगें। मतदान वाले प्रत्येक भवनों में सेक्टर दण्डाधिकारी के साथ ही पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। महेशलेटा एवं लाखोचक का कलस्टर प्वाइंट किउल थाना बनाया गया है। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है। जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त:चानन में पैक्स चुनाव निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। दस पैक्सध्यक्षों में से 08 पर होना है। मलिया में अगले साल चुनाव होगी, जबकि भलूई में निर्विरोध पैक्सध्यक्ष चुना गया है। वहीं खुटूकपार, लाखोचक, महेशलेटा, गोहरी, जानकीडीह, संग्रामपुर, इटौन एवं कुंदर में चुनाव होना है। चुनाव में विधि व्यवस्था कायम रहे इसके लिए सेक्टर पदाधिकारी के रूप में सूर्यगढ़ा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, लखीसराय बीडीओ नीरज कुमार रंजन, हलसी सीओ दिनेश कुमार, स्थापना डीपीओ रमेश पासवान को रखा गया है। इनके साथ पुलिस इंस्पेक्टर ललित मोहन सिंह, बीरूपुर थानाध्यक्ष देव कुमार, पुनि विन्देश्वरी यादव, पुअनि तेतरहट थाना संजीव कुमार है। जोनल दंडाधिकारी के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य एवं मुख्यालय डीएसपी जितेन्द्र मोहन लाल को रखा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें