रामगढ़ चौक में डूबने से वृद्ध की मौत
रामगढ़ चौक प्रखंड के बरहरा में पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक बरहरा निवासी 50 वर्षीय पुत्र घमंडी रजक बताया जा रहा है। शुक्रवार की शाम घमंडी मछली पकड़ने के लिए पैन में गया। इसी दौरान...
रामगढ़ चौक प्रखंड के बरहरा में पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक बरहरा निवासी 50 वर्षीय पुत्र घमंडी रजक बताया जा रहा है। शुक्रवार की शाम घमंडी मछली पकड़ने के लिए पैन में गया। इसी दौरान पैन में पूर्व से लगाए गए करंट जाल में फंसने से वह लंबे समय तक पानी में ही रह गया और डूबने से उनकी मौत हो गई। जब तक लोगों को इस बात की जानकारी हुई, तब तक उनकी जान को बचाया नहीं जा सका। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से था।