Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsNavodaya Vidyalaya Entrance Exam 2026 Preparations Completed in Lakhisarai
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल, तैयारी पूरी

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कल, तैयारी पूरी

संक्षेप:

लखीसराय में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गई है। शिक्षाधिकारियों ने परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष 2,776 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

Dec 11, 2025 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर शुक्रवार को होनी है। नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शिक्षाधिकारियों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बड़हिया के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डीईओ ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने केंद्रों पर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार वीक्षण कार्य, कार्यालय व्यय तथा अन्य मदों के लिए आवश्यक मांग पत्र समय पर उपलब्ध कराएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा दिवस पर किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में वीक्षक तैनात किए जाएं। साथ ही इमरजेंसी स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त वीक्षकों की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस वर्ष जिले में कुल 2,776 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। प्रखंडवार परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर विभिन्न विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। सभी केंद्रों पर बिजली, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, दीवार घड़ी और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने खुद इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष जताया है। लखीसराय प्रखंड में गोवट हसनपुर हाई स्कूल, महिला विद्यापीठ हाई स्कूल, श्री दुर्गा हाई स्कूल, दुर्गा गर्ल्स हाई स्कूल (साइंस बिल्डिंग) सहित कई विद्यालयों में परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियाँ पूर्ण कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।शिक्षा विभाग ने केंद्राधीक्षकों को यह भी हिदायत दी है कि प्रवेश पत्र, उपस्थिति पंजी, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की पूर्व जाँच अवश्य करें। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।