Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsNavah Parayan Mahayagya Celebrated with Devotion at Dumri Kali Mandir
नवाह पारायण महायज्ञ के बीच राम विवाह के कथा से गुंजायमान हुआ वातावरण

नवाह पारायण महायज्ञ के बीच राम विवाह के कथा से गुंजायमान हुआ वातावरण

संक्षेप:

डुमरी पंचायत के काली मंदिर में नवाह पारायण महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ हो रहा है। तीसरे दिन राम विवाह कथा का पाठ हुआ, जिससे भक्तों में उल्लास का माहौल बना। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन चल रहा...

Oct 16, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

बड़हिया,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के डुमरी पंचायत स्थित डुमरी काली मंदिर परिसर में इन दिनों नवाह पारायण महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया जा रहा है। बुधवार को अनुष्ठान के तीसरे दिन राम विवाह कथा का भावपूर्ण पाठ किया गया। जिसके साथ पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। राम विवाह प्रसंग के दौरान कथा वाचक द्वारा किए गए मधुर वर्णन और मंत्रोच्चार से वातावरण में दिव्यता का संचार हुआ। श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाते रहे। मंदिर परिसर में निरंतर भजन-कीर्तन और संकीर्तन का कार्यक्रम भी जारी है। जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक और पवित्र बना हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस महायज्ञ में जयशंकर सिंह, गोपाल सिंह, रंजीत कुमार, चिंटू कुमार, सुरेंद्र सिंह, बच्चा सिंह, भोली सिंह, निलेश कुमार, संजीव सिंह, चांदनी कुमारी, रोशनी कुमारी, नाजुक कुमारी, मणिभूषण सिंह, विनय कुमार सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ जगत कल्याण और सर्वजन मंगल की भावना से संपन्न कराया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस अनुष्ठान का समापन हवन और कन्या पूजन के साथ किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार होता है, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और सामूहिकता की भावना भी मजबूत होती है।