संदिग्ध स्थिति में बीमार विवाहिता की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Jan 24, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

- परिजन के पोस्टमार्टम से मना करने पर चिकित्सक ने पुलिस को बुलायासंदिग्ध स्थिति में बीमार विवाहिता की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

संदिग्ध स्थिति में बीमार विवाहिता की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित मकुना की विवाहित के गुरुवार देर रात संदिग्ध स्थिति में बीमार होने के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। पहचान मकुना निवासी उमा पासवान की 22 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। जो शादी के बाद फिलहाल अपने मायके के में ही रह रही थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि मृतका को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया था। इलाज की शुरुआती प्रक्रिया के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।

मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने कबैया थाना पुलिस को सूचना दे दिया। सदर अस्पताल पहुंची पुलिस स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सक व पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन कुछ भी बोलने से बचते नजर आए और मामले पर चुप्पी साधे रहे। उनका कहना था कि रात 10:30 बजे अचानक काजल की तबीयत खराब हो गया। उल्टी करने लगी उसके बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शव के चीरफाड़ होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम से बचना चाह रहे थे। जबकि चिकित्सक मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस से पोस्टमार्टम करने की बात कही। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बेसरा सुरक्षित रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ तीर्था मांझी ने बताया कि बेसरा के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मौत को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना संभव नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMysterious Death of 22-Year-Old Kajal Kumari in Lakhisarai Police Investigation Underway
;;;