अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की प्राथमिकी, दो नामजद
फॉलोअप -परिजनों ने दर्ज कराई अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की प्राथमिकी, दो नाबालिग नामजदपरिजनों ने दर्ज कराई अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की प्र

लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र में युवती का शव तालाब से मिलने के मामले में परिजनों ने थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक प्रखंड व हलसी थानाक्षेत्र के एक गांव 18 वर्षीय युवती 14 अप्रैल की रात से लापता थी। जिसका गुरुवार को तालाब में उपलाता शव मिला। इसी बीच एक अज्ञात मोबाइल नंबर से संपर्क होने की बात भी सामने आई, जिससे संदेह और गहरा गया।
परिजन के द्वारा दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो युवकों ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया। परिजनों का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गांव के तालाब में फेंक दिया गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब 16 अप्रैल की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवती का शव उपलाता देखा। परिजनों के अनुसार शव पर चोट के निशान भी थे, जिससे हत्या की आशंका और प्रबल हो गई। इधर गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया क्योंकि पानी में रहने के कारण एफएसएल टीम को भी शव से कुछ ज्यादा साक्ष्य नहीं मिल सके थे। भागलपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच जारी है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


