गर्मी को लेकर नगर प्रशासन अलर्ट, आश्रय स्थल में 50 बेड व पानी की विशेष व्यवस्था

Apr 07, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

गर्मी को लेकर नगर प्रशासन अलर्ट, आश्रय स्थल में 50 बेड व पानी की विशेष व्यवस्था

गर्मी को लेकर नगर प्रशासन अलर्ट, आश्रय स्थल में 50 बेड व पानी की विशेष व्यवस्था

लखीसराय एक प्रतिनिधि । भीषण गर्मी को देखते हुए नगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शहर में जरूरतमंदों और गरीबों को राहत देने के लिए आश्रय स्थल में समुचित व्यवस्था की तैयारी कर ली गई है। नगर परिषद के निर्देश पर आश्रय स्थल को अपडेट करते हुए ठहरने, पानी और धूप से बचाव के विशेष इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, आश्रय स्थल में कुल 50 बेड की व्यवस्था की गई है, जिसमें 20 बेड महिलाओं और 30 बेड पुरुषों के लिए निर्धारित हैं। यह सुविधा तीन मंजिला भवन में उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके।

यहां आने वाले लोगों को न सिर्फ रहने की सुविधा मिलेगी, बल्कि गर्मी से बचाव के लिए पंखे, छायादार स्थान और साफ-सफाई का भी ध्यान रखा गया है। नगर प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि आश्रय स्थल में शुद्ध पेयजल की समुचित और निशुल्क व्यवस्था रहे। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पानी की उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यास से परेशान न हो। इसके अलावा, यहां ठहरने वाले लोगों को मात्र ₹30 में भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिल रही है।नगर कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी चौकी व्यवस्था की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता समय पर पहुंच सके। प्रशासन का फोकस इस बात पर है कि गर्मी के दौरान किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े और समस्याओं का त्वरित समाधान हो। नगर परिषद पदाधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि आश्रय स्थल में पहले से ही सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद थीं, जिन्हें अब गर्मी के मद्देनजर और बेहतर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले हर व्यक्ति के लिए निशुल्क पानी और आराम की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशासन की इस पहल से शहर के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।