ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायमांगों को लेकर सेविकाओं का आंदोलन शुरू

मांगों को लेकर सेविकाओं का आंदोलन शुरू

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति, समेकित बाल विकास सेवाएं, बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति बिहार पटना के तत्वधान में 17 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर...

मांगों को लेकर सेविकाओं का आंदोलन शुरू
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायTue, 01 Sep 2020 09:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति, समेकित बाल विकास सेवाएं, बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति बिहार पटना के तत्वधान में 17 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को पहले दिन सेविकाओं ने धरना दिया। सचिव नूतन कुमारी ने बताया कि सरकार की तरफ से हमें यह कहा गया कि बिना हड़ताल पर गए हमारी मांगों को पूरा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हम लोग अभी मात्र 6 दिनों की हड़ताल पर हैं, अगर हमारी बात सरकार नहीं सुनती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। सरकार हमारी 17 सूत्री मांगों को पूरा करें। सेविकाओं को 21 हजार, सहायिकाओं को 15 हजार दिया जाए तथा सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले। प्रखंड सचिव रूबी कुमारी, अध्यक्ष बबीता कुमारी, ममता कुमारी, पुष्पा कुमारी, मीना कुमारी, कौशल्या कुमारी, मालती देवी, गौरी देवी आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, 7 दिनों तक चलने वाले आंदोलन जारी रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें