ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायबेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में हुए बेटे की मौत की खबर सुनकर इलाजरत मां के भी प्राण त्याग देने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना गुरुवार के शाम की है। जानकारी अनुसार...

बेटे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायFri, 21 May 2021 04:34 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़हिया। एक संवाददाता

सड़क दुर्घटना में हुए बेटे की मौत की खबर सुनकर इलाजरत मां के भी प्राण त्याग देने की जानकारी प्राप्त हुई है। घटना गुरुवार के शाम की है। जानकारी अनुसार वीरुपुर थानाक्षेत्र स्थित भानपुर निवासी दिनेश महतो की पत्नी चमेली देवी (45) बीते तीन दिनों से बिहारशरीफ स्थित निजी अस्पताल में इलाजरत थी। इलाज के लिए जरूरी रुपयों को पहुंचाने के लिए महिला के दो बेटे सतीश कुमार (23), पवन कुमार (20) अपने एक अन्य साथी कन्हैया कुमार (21) के साथ बाइक पर सवार होकर बिहारशरीफ पहुंचा। अस्पताल से वापसी के दौरान बिहारशरीफ में ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हुए सड़क दुर्घटना में तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तीनों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां सतीश कुमार को मृत घोषित करते हुए अन्य दोनों का इलाज प्रारंभ किया जा सका। घटना की जानकारी से आहत युवक की इलाजरत मां ने भी दम तोड़ दिया। मां बेटे की एकसाथ हुए मौत की जानकारी पाकर ग्रामीण गमगीन हो उठे। गुरुवार को सीमित लोगों की उपस्थिति के बीच मृत्यु को प्राप्त मां बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें