Lakhisarai News: मिशन परिवार विकास अभियान का शंखनाद, 26 तक चलेगा विशेष अभियान

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: - सारथी रथ से गांव-गांव में फैलेगी जागरूकता, आरोग्य मंदिरों में लगेंगे विशेष कैंपमिशन परिवार विकास अभियान का शंखनाद, 26 तक चलेगा विशेष अभियान

Lakhisarai News: मिशन परिवार विकास अभियान का शंखनाद, 26 तक चलेगा विशेष अभियान

Lakhisarai News: ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जनसंख्या स्थिरता और स्वास्थ्य सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मिशन परिवार विकास अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सह बैठक में 7 से 26 सितंबर 2026 तक संचालित होने वाले इस व्यापक अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान को दो मुख्य और प्रभावी चरणों में बांटा गया है ​दम्पत्ति सम्पर्क सप्ताह 7 से 13 सितंबर तक चलेगा इसके तहत घर घर जाकर योग्य दंपत्तियों से संवाद साधा जाएगा तथा ​परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा 14 से 26 सितंबर चलेगी इस दौरान इच्छुक लाभार्थियों को चिकित्सीय व परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

ग्रासरूट वॉरियर्स संभालेंगे कमान, शत प्रतिशत लाइन लिस्टिंग के निर्देश:

​सिविल सर्जन ने निर्देश देते हुये कहा की इस अभियान की वास्तविक रीढ़ जमीनी स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया की वे योग्य दंपत्तियों की प्रभावी काउंसलिंग करें और उन्हें परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी उपायों के प्रति जागरूक करें।वहीं बैठक में मौजूद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को 100% सटीक लाइन लिस्टिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि लक्षित सूची तैयार करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सामाजिक झिझक तोड़ेगा सास बहू सम्मेलन:

​पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर संवादहीनता दूर करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सास बहू सम्मेलन का आयोजन अनिवार्य किया गया है। सिविल सर्जन ने बैठक में उपस्थित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य प्रबंधकों और सामुदायिक उत्प्रेरकों को अपने-अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत सम्मेलन आयोजित कराने का आदेश दिया है। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक्य प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक परिवार नियोजन काउंसलर तथा जीविका संगठन के पदाधिकारी सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे ।

प्रश्नोत्तर

✦मिशन परिवार विकास अभियान कब से कब तक चलेगा?−
मिशन परिवार विकास अभियान 7 से 26 सितंबर 2026 तक चलेगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: मिशन परिवार विकास अभियान का शंखनाद, 26 तक चलेगा विशेष अभियान