मारपीट कर युवक को सिमरिया घाट में फेंका, ढूंढ़ रही एसडीआरएफ
पेज तीन की लीड- मारपीट कर सिकंदर को सिमरिया में फेंका, ढूंढ रहीमारपीट कर सिकंदर को सिमरिया में फेंका, ढूंढ रहीमारपीट कर सिकंदर को सिमरिया में फेंका, ढ

लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। जिले के कवैया थाना क्षेत्र अंतर्गत पचना रोड निवासी युवक सिकंदर के लापता हुए आज दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन उसके सकुशल बरामदगी के लिए लगातार पुलिस से गुहार लगा रही है। पुलिस भी लगातार उसकी बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन उसे ढूंढा नहीं जा सका है। ऐसे में परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं पुलिस के द्वारा अनुसंधान लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि युवक को बाइक सवार बदमाशों द्वारा अपहरण कर हाथीदह की ओर ले जाया गया था।
इधर छानबीन में पुलिस के हाथ एक अहम सुराग लगा। इसमें पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है जिससे यह पता चला है कि अपहरण कर ले जाने वालों ने सिकंदरा के साथ मारपीट की और फिर उसे सिमरिया घाट स्थित गंगा में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को सिमरिया घाट लेकर गई और घटनास्थल पर ही उन लोगों से पूछताछ के बाद जांच शुरू की। 24 घंटे बाद भी एसडीआरएफ के हाथ खाली: एक तरफ मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास में जुटी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सिमरिया घाट में अपहृत सिकंदर की खोजबीन में लगा दिया है। स्थानीय नाविक से भी खोजबीन कराई जा रही है। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की शाम तक एसडीआरएफ को सिमरिया घाट से लेकर बड़हिया व उसके आस-पास के घाट में भी कुछ नहीं मिल सका है। बताते चलें कि गंगा का जलस्तर अधिक रहने के कारण सिकंदर के बहकर कहीं दूर चले जाने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन एसडीआरएफ की टीम लगातार उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। इधर जैसे-जैसे समय बीत रहा है परिजनों का धैर्य टूटता जा रहा है। घटना के पीछे पुराना बताया जा रहा पुराना विवाद: अपहरण की पुष्टि होते ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपनी जांच को अलग-अलग एंगल से आगे बढ़ाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपहरण की घटना किसी पुराने विवाद का नतीजा बताया जा रहा है। हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि सिकंदर कुमार का कुछ युवकों के साथ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद उसके अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया। उसे राजेंद्र पुल तक ले जाने की सूचना मिली। उसके बाद लखीसराय से हाथीदह तक के सभी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। तीन बाइक से युवक का अपहरण किए जाने की संभावना सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जताई जा रही है। इसी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। घटना से पहले सिकंदर ने जिन लोगों के साथ बात की थी पुलिस उससे भी पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। पुलिस के हाथ लगे हैं कुछ अहम सुराग: कई लोगों के कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस के हाथ कई अहम सुराग भी लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि सिकंदर कुमार की छवि भी विवादास्पद रही है। उनके खिलाफ कवैया थाना में पूर्व से मामला दर्ज है। इसी आधार पर पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी रंजिश का परिणाम तो नहीं है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस समय रहते गंभीरता नहीं दिखा पाई, जिसके कारण अब तक युवक की बरामदगी नहीं हो सकी है। बीते दिन परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने सिकंदर की शीघ्र बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। कहते हैं एसपी- घटना के हर पहलु की पुलिस जांच कर रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में यह पता चला है कि सिकंदर के साथ गिरफ्तार लोगों ने मारपीट की और फिर उसे सिमरिया घाट में फेंक दिया था। इसी के आधार पर एसडीआरएफ की टीम को खोजबीन के लिए लगाया गया है, लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है। अजय कुमार, एसपी, लखीसराय।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




