डीएम ने मुखिया व वार्ड पार्षदों के साथ की बैठक, पांच विषयों पर हुई चर्चा
सूर्यगढ़ा में डीएम मिथिलेश मिश्र ने 24 पंचायतों के मुखिया और नगर परिषद के 26 वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में सांस्कृतिक धरोहरों की सुरक्षा, धार्मिक स्थलों की जानकारी, पीएम सूर्यघर योजना, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वच्छता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र ने प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में शुक्रवार को 24 पंचायतों की मुखिया तथा नगर परिषद के 26 वार्ड पार्षदों के साथ बैठक की। इन मुखिया और वार्ड पार्षदों , पंचायतों सचिवों तथा अधिकारियों के साथ विस्तृत रूप पर ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों आदि की जानकारी मांगी गई। सांस्कृतिक धरोंहरों को संरक्षित करने की दृष्टि से इन जन प्रतिनिधियों से फोटोग्राफी, विडियोग्राफी आदि की मांग की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत के धार्मिक स्थानों की जानकारी दी। हस्तलिखित अभिलेखों ताम्रपत्रों आदि की भी जानकारी मांगी गई। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में पीएम सूर्यघर योजना की भी जानकारी की बात कही गई।
हर पंचायत और वार्ड में खेल की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल क्लबों , खेल के मैदानों आदि की जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों के साथ पांच आधारभूत विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई और जानकारी मांगी गई। ये सभी जनहित के लिए है। स्वच्छता, सफाई , पेयजल आदि के संबंध में भी जानकारी ली गई। इस अवसर पर डीडीसी सुमित कुमार, सीओ स्वतंत्र कुमार, बीईओ कुमारी परिणीता , प्रखंड पंचायत पदाधिकारी मुकेश कुमार , मुखिया शैलेन्द्र कुमार , अश्विनी कुमार प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि , निवास कुमार , पप्पु मंडल , रौशन कामार झा, अमलेश कुमार आदि मौजूद थे। नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित ने मंच का संचालन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



