ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायपुरानी रंजिश में मारी गोली, मौत

पुरानी रंजिश में मारी गोली, मौत

कजरा थानाक्षेत्र के बसुहार गांव में सोमवार की रात करीब आठ बजे गोलीबारी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बसुहार गांव में पुरानी रंजिश में...

पुरानी रंजिश में मारी गोली, मौत
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायMon, 09 Oct 2017 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

कजरा थानाक्षेत्र के बसुहार गांव में सोमवार की रात करीब आठ बजे गोलीबारी की घटना में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बसुहार गांव में पुरानी रंजिश में महेन्द्र यादव एवं चंद्रदेव यादव के बीच गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में चंद्रदेव यादव के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद यादव को गोली लग गई। गोली लगने के बाद नाजुक स्थिति में युवक को इलाज के लिए लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने गोलीबारी की घटना में चंद्रदेव यादव के पुत्र प्रमोद यादव के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोषी की गिरफ्तारी में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।

नक्सल प्रभावित गांव, मनाही के कारण नहीं पहुंची पुलिस : बसुहार नक्सल प्रभावित इलाका है। इस कारण सुरक्षा के नाते स्थानीय पुलिस को रात में जाने की मनाही रहती है। कजरा पुलिस भी मौके पर नहीं गई। गांव के चौकीदार को ही स्थिति की जानकारी देने के लिए कहा गया था। मालूम हो कि उरैन से आगे पहाड़ी रास्ता बसुहार गांव की ओर जाता है। इलाका अपराध प्रभावित माना जाता है। उरैन और बसुहार के बीच आमगाछी के पास दुकान बंद कर घर जा रहे व्यवसाई संजय साव की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं, बीते अगस्त में उरैन स्टेशन के पास ही नक्सलियों ने केबिनमैन को बंधक बना रेल ट्रैक बाधित कर दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें