पेंशनधारियों का केवाईसी जरूरी, नहीं तो रुकेगा पेंशन
Apr 08, 2026 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पेंशन योजना में लाभार्थियों का ई-केवाईसी प्रक्रिया अनिवार्य हो गई है। यह प्रक्रिया सीएससी सेंटर पर या घर बैठे बायोमेट्रिक सत्यापन द्वारा की जा रही है, ताकि 1100 रूपये मासिक पेंशन जारी रह सके। समय पर केवाईसी न कराने पर पेंशन रूक सकती है।

चानन, निज संवाददाता। बुजुर्गो के सम्मान और सुरक्षा को लेकर पेंशन योजना में लाभुकों का ई- केवाईसी प्रक्रिया चल रही है, जो अब अनिवार्य हो गई है। ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से सीएससी सेंटर पर या घर बैठे जीवन प्रमाण के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है, ताकी 1100 रूपये मासिक पेंशन जारी रहे। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि समय पर केवाईसी न कराने पर पेंषन रूक सकती है। आधार कार्ड, बैंक पासबुक , मोबाइल नंबर के साथ ही बायोमेट्रिया फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से केवाईसी किया जा रहा है। यह अनिवार्य प्रक्रिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


