मकर संक्राति पर्व को लेकर बाजार हुआ गुलजार, लाखों का हुआ कारोबार
नए साल का पहला पर्व मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस पर्व पर बाजार में तिल, गुड़, चूड़ा और मूढ़ी की कीमतों में वृद्धि हुई है। तिलकूट की कीमतें 250 से 400 रुपये प्रति किलो तक हैं। गया के तिलकूट की मांग अधिक है। इस दिन से शुभ कार्य शुरू होते हैं।

चानन, निज संवाददाता। नया साल का पहला पर्व मकर संक्रांति को लेकर बाजार पूरी तरह गुलजार हो गया। 14 जनवरी को पर्व मनाया जायेगा। शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य धनु राशि की यात्रा को समाप्त करते हुए अपने पुत्र शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करते हैं। तब मकर संक्राति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आ जाते हैं, और सभी शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति पर्व को लेकर बाजार में तिल से लेकर गुड़, चूड़ा, मूढ़ी तक के दाम में इजाफा हो गया है। बावजूद लोग जमकर खरीदारी की।
विगत वर्ष की तुलना में तिलकूट की कीमतों में 20-30 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए चीनी, गुड़ और खोआ से बने तिलकूट बाजार में स्टॉक किया गया है। तिलकूट के साथ ही हरी सब्जी के दामों में भी पहले से ज्यादा इजाफा हुआ है। तिल और गुड़, चीनी से बनने वाला तिलकूट सर्द मौसम में सेहत के लिहाज से भी खास माना जाता है। यहां गया के तिलकूट का ज्यादा डिमांड रहता है, क्योंकि गया के तिलकूट में खास्ता ज्यादा होता है। बाजार में चीनी और गुड के तिलकूट की कीमत लगभग बराबर है। तिलकूट बिक्रेता राहुल कुमार, विकास कुमार, विजय कुमार, सुजीत कुमार आदि ने कहा कि इस बार हर रेंज का तिलकूट मौजूद है। 250 से 400 रूपये किलो तक का तिलकूट मौजूद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


