मध्य पूर्व युद्ध के बीच एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त
- कालाबाजारी रोकने को छापेमारी तेज, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम फ्री-ट्रेड एलपीजीकालाबाजारी रोकने को छापेमारी तेज

लखीसराय एक प्रतिनिधि। मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी करते हुए निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत किया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष की त्रिसदस्यीय धावा दल का गठन टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर गैस एजेंसियों एवं विक्रेताओं पर नजर रख रही हैं और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगा रही हैं। 15 अप्रैल 2026 को दो स्थानों पर निरीक्षण भी किया गया।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित छापेमारी कर रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपें और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। वहीं, सभी एलपीजी वितरकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जमाखोरी या कालाबाजारी की स्थिति में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जनता की शिकायतों के समाधान के लिए समाहरणालय लखीसराय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06346-232952 जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी भी तरह की कमी नहीं है। बड़हिया एवं लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति भी जारी है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें शीघ्र आवेदन करने को कहा गया है। साथ ही, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन है, उन्हें एलपीजी सिलेंडर जारी नहीं किया जाएगा। प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलोग्राम फ्री-ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की व्यवस्था भी की गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि घबराएं नहीं, आवश्यकता अनुसार ही गैस लें और एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


