ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायथाने में प्रेमी ने सेनिटाइजर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

थाने में प्रेमी ने सेनिटाइजर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

बड़हिया थाना में एक अभियुक्त ने सेनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। थाने के ही सिरिस्ता कक्ष में रखे सिनेटाइजर को अभियुक्त ने उठाकर पी...

थाने में प्रेमी ने सेनिटाइजर पीकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायMon, 21 Jun 2021 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़हिया। एक संवाददाता

बड़हिया थाना में एक अभियुक्त ने सेनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया है। थाने के ही सिरिस्ता कक्ष में रखे सिनेटाइजर को अभियुक्त ने उठाकर पी लिया। मामला रविवार की देर रात का बताया जा रहा है। हालांकि युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

दरअसल, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में नाबालिग प्रेमी युगल एक सप्ताह पूर्व शादी की नियत से घर से भाग गया था। इसी को लेकर लड़की के परिवारवालों ने बड़हिया थाना में 15 जून को खुद की बेटी को लड़के द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों प्रेमी युगल की तलाश शुरू की और दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए गए। लड़की को महिला पुलिस की अभिरक्षा में, जबकि लड़के को चौकीदार प्रमोद पासवान की अभिरक्षा में सिरिस्ता कक्ष में रखा गया। रविवार की देर रात लड़के ने कक्ष में रहे सिनेटाइजर को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसकी जानकारी चौकीदार को तब हुई जब लड़का लगातार दस्त करने लगा। लड़के द्वारा सेनिटाइजर पिये जाने की जानकारी के बाद उसे तत्काल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। जहां उपचार करते हुए अगले दिन सोमवार को चिकित्सक उमेश प्रसाद सिंह ने उसके पूर्ण रूप से सुरक्षित होने की बात कही। इलाजरत किशोर देवघर थानांतर्गत नंदी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके पांडेय ने बताया कि चिकित्सकों की देख रेख में रह रहे किशोर को मंगलवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें