Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsLocal Post Office Relocation Halted After Public Protest in Lakhisarai
उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पुरानी बाजार डाकघर की शिफ्टिंग रुकी

उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पुरानी बाजार डाकघर की शिफ्टिंग रुकी

संक्षेप:

पोस्टआफिस की खबर का बाक्स:उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पुरानी बाजार डाकघर की शिफ्टिंग रुकीउपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से पुरानी बाजार डाकघर की शिफ्टिं

Jan 16, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय। पुरानी बाजार स्थित उप-डाकघर को स्थानांतरित करने की विभागीय कार्रवाई पर गुरुवार को रोक लग गई। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा के हस्तक्षेप और जनता के विरोध के बाद डाक विभाग को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। सुबह ड्यूटी शुरू होने से पहले डाकघर कर्मी चुपचाप कार्यालय खाली करने पहुंचे थे, जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। उन्होंने जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। व्यापारियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने 14 जनवरी को ही चीफ पोस्ट मास्टर जनरल को पत्र लिखकर डाकघर यथावत रखने का निर्देश दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद विभाग ने शिफ्टिंग रोकने का आश्वासन दिया। इस फैसले से बुजुर्गों, पेंशनभोगियों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है। बता दें कि गुरुवार की सुबह उठे विवाद के बीच स्थानीय ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में डीएम से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में यूपी डाक अधीक्षक शंभू प्रसाद और पोस्टमास्टर दीपक कुमार भी शामिल थे। ग्रामीणों ने डीएम के समक्ष पोस्ट ऑफिस के भविष्य को लेकर अपनी आशंकाएं और समस्याएं रखीं तथा स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। डीएम ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पोस्ट ऑफिस का संचालन सुचारु रूप से किया जाएगा और कार्यालय अपने वर्तमान स्थान पर ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय व प्रशासनिक कार्य नियमों के तहत पूरे किए जाएंगे और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।