लखीसराय : बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को साकार करने के लिए मजबूत संगठन की जरूरत
बड़हिया में शुक्रवार को लोजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने चिराग पासवान को बिहार का भविष्य बताया और...
बड़हिया, एक संवाददाता। नगर के लोहिया चौक और खादी भंडार के समीप स्थित लोजपा कार्यालय में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पंचायती राज प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने की। कार्यक्रम में शामिल हुई पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के अहम लक्ष्य बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को मजबूत संगठन के बूते ही साकार किया जा सकता है। चिराग पासवान ही बिहार के भविष्य हैं। देश के अन्य प्रदेशों के मुकाबले पिछड़ रहे बिहार को विकसित बिहार बनाने की क्षमता चिराग पासवान में है। भविष्य के सीएम के रूप में बिहार की जनता चिराग पासवान की ओर टकटकी लगाए हुए है। निश्चित रूप से 2025 का चुनाव हमलोग एनडीए के साथ लड़ेंगे। जिसके लिए सभी 243 सीटों पर हमलोग तैयारी में लगे हैं। ताकि मजबूत संगठन के बूते स्वयं के प्रत्याशी और गठबंधन के साथी को हमलोग मजबूती देने का काम करेंगे। हम सबों को जाति धर्म से कहीं ऊपर उठकर लोजपा संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला, अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। बैठक को जिलाध्यक्ष अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार आदि ने भी संबोधित किया। संगठन की मजबूती के साथ अभी से ही 2025 के विधानसभा की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। मौके पर पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार, अनिल सिंह, हरिशंकर सिंह, लक्ष्मण कुमार, कृष्ण मुरारी कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार, विनोद प्रसाद, सुभाष कुमार, मदन कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।