
अधिवक्ता संघ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर आमसभा, कई बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
लखीसराय में जिला अधिवक्ता संघ की आम सभा में चुनाव प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में मतदाता सूची, नामांकन प्रक्रिया और सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार किया गया। बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुई, और चुनाव तिथि जल्द घोषित होने की संभावना है।
अधिवक्ता संघ में चुनाव प्रक्रिया को लेकर आमसभा, कई बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आम सभा सह बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी चुनाव प्रक्रिया और उससे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भाग लिया और पटना से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में चुनाव संचालन के विभिन्न पहलुओं पर अपनी राय व्यक्त की। बैठक की शुरुआत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया की रूपरेखा प्रस्तुत करने से हुई, जिसके बाद सदस्यों ने सुझावों और संभावित समस्याओं पर खुलकर चर्चा की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराना आवश्यक है, ताकि किसी भी तरह का भ्रम या विवाद उत्पन्न न हो। कई सदस्यों ने मतदाता सूची, नामांकन प्रक्रिया, मतदान केंद्र की व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर भी अपने विचार रखे। पटना से मिले निर्देशों को लेकर भी बैठक में स्पष्टता लाई गई और बताया गया कि नियमों के अनुसार ही सभी प्रक्रियाएं शत-प्रतिशत अनुपालन के साथ संपन्न कराई जाएंगी। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि चुनाव संघ की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने का अवसर है। बैठक सकारात्मक माहौल में समाप्त हुई तथा शीघ्र ही चुनाव तिथि घोषित किए जाने की संभावना जताई गई। फोटो संख्या- 03- अधिवक्ता संघ की बैठक करते वकील व पदाधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


