भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ लोग घायल, बच्ची का हाथ फ्रैक्चर
बिरूपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना में आठ लोग घायल हुए, जिनका इलाज बड़हिया रेफरल अस्पताल में किया गया। गंभीर स्थिति में छह वर्षीय लक्ष्मी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, आठ लोग घायल, बच्ची का हाथ फ्रैक्चर बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बिरूपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव में सोमवार की रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल बड़हिया में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष की ओर से नरेश चौधरी की पुत्री संजू कुमारी, पिंटू चौधरी की पत्नी पूजा देवी घायल हुईं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से धर्मेंद्र चौधरी की पत्नी गीता देवी, उनकी पुत्री मुस्कान कुमारी, सुरेश चौधरी की पत्नी चंदरी देवी, जितेंद्र चौधरी की पत्नी कविता देवी, उनकी पुत्री लक्ष्मी कुमारी तथा उपेंद्र चौधरी की पत्नी रेखा देवी घायल बताई जा रही हैं।
घटना के दौरान मारपीट इतनी गंभीर हो गई कि जितेंद्र चौधरी की छह वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो सोमवार की रात अचानक उग्र हो गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिरूपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फोटो संख्या- 04 - इलाजरत घायल।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


