गया हावड़ा एक्सप्रेस हत्याकांड का मुख्य आरोपी छोटकी समेत 4 गिरफ्तार
- सुपारी किलिंग की साजिश नाकाम, थाना कांड संख्या-97/26 दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। लखीसराय पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील ऑपरेशन के तहत सुपारी किलर लक्ष्मण उर्फ छोटकी सहित चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर जिले में एक बड़ी रक्त रंजित वारदात को टाल दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ शिवम कुमार ने मंगलावार अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। ---------गया हावड़ा एक्सप्रेस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पकड़े गए अपराधियों में सुपारी किलर लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी है जो पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस के अनुसार छोटकी किऊल-जमालपुर रेलखंड पर गया हावड़ा एक्सप्रेस (13024) में हुए चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
उसने ट्रेन की सामान्य बोगी में घुसकर महिसोना निवासी धर्मेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। छोटकी पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे 8 संगीन मामले दर्ज हैं।-------बगीचे में रची जा रही थी अपराध की साजिश:एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को बड़हिया थानाध्यक्ष ब्रजभूषण को गुप्त सूचना मिली थी कि इंगलिश मोहल्ला स्थित एक सुनसान बगीचे की झोपड़ी में कुछ अपराधी हथियार के साथ जमा हुए हैं और किसी बड़ी घटना की अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी की। झोपड़ी में दबिश दी गई तो वहां चारों अपराधी गांजा पीते हुए पाए गए। पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैद जवानों ने उन्हें खदेड़कर दबोच लिया। पुलिस की तलाशी में अपराधियों के पास से 02 अवैध पिस्टल, 05 कारतूस, 02 मोबाइल फोन और नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली चिलम बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 19 निवासी भुनी मंडल के पुत्र लक्ष्मण कुमार उर्फ छोटकी पर किउल रेल थाना कांड संख्या 9/25 सहित बड़हिया थाना में 7 मामला दर्ज है जब की वार्ड संख्या 17 इंग्लिश मुहल्ला निवासी अरविंद सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार पर 3 मामले दर्ज है वही बबलू चौधरी के पुत्र सौरभ कुमार 1 मामले दर्ज है तथा पंकज सिंह के पुत्र पियुष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़हिया थाना कांड संख्या-97/26 दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने कहा की ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मी कों पुरस्कृत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


