एनएच-एसएच पर चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

Mar 16, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share

- बिना हेलमेट 11 बाइक चालकों से ₹34,500 जुर्मानाएनएच-एसएच पर चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान एनएच-एसएच पर चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

एनएच-एसएच पर चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार रविवार को जिले के नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्रवाई की गई। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें डीएसपी ट्रैफिक अजय कुमार, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) प्रतीक कुमार, बिपिन कुमार, ईएसआई स्नेहा कुमारी, एसआई अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे। अभियान के तहत निस्ता, गढ़ही और कजरा इलाके में सघन जांच की गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों, ईंट, गिट्टी, बालू तथा अन्य अतिक्रमण से संबंधित सामग्रियों को हटाया गया।

अधिकारियों ने सड़क के किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा जो वाहन खराब या जर्जर स्थिति में सड़क किनारे लंबे समय से खड़े पाए गए, उनके वाहन स्वामियों को तत्काल वाहन हटाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे इस तरह के वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं और इससे जाम की समस्या भी उत्पन्न होती है। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती गई। जांच के दौरान कुल 11 मोटरसाइकिल चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाते हुए पकड़ा गया, जिन पर कुल ₹34,500 का चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।