स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को मैराथन चिंतन-मंथन जारी

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार के प्रयास जारी हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति की रैंकिंग में 36वें स्थान पर आने के बाद, स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा की। भव्या प्रोजेक्ट के मैनेजर ने अस्पतालों का निरीक्षण किया और सुधार के लिए सुझाव दिए। बैठक में चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर और उपकरणों के संचालन पर चर्चा हुई।

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने को मैराथन चिंतन-मंथन जारी

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में राज्य स्वास्थ्य समिति से जारी रैंकिंग में लखीसराय जिले के 36वें स्थान पर पहुंचने से संबंधित खबर के हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का लगातार मैराथन चिंतन मंथन जारी है। राज्य स्तर पर रैंकिंग में पिछड़ने के बाद पदाधिकारी लगातार समीक्षा और सुधार का प्रयास में लगे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भव्या प्रोजेक्ट के मैनेजर राजेश लखीसराय पहुंचे और जिले की स्वास्थ्य सेवा की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भव्या जिला कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार के साथ सदर अस्पताल और बड़हिया रेफरल अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधा का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में मरीज को मिल रही सेवा, उपकरण के उपयोग और व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखा। कई बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता भी चिन्हित करते हुए उसमें सुधार का सलाह दिया। इसके बाद सीएस डॉ जयप्रकाश सिंह, डीएस डॉ राकेश कुमार, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, आरपीएम रूप नारायण शर्मा एवं सदर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती के साथ बैठक आयोजित किया। बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। प्रोजेक्ट मैनेजर ने विशेष रूप से चिकित्सक के ड्यूटी रोस्टर, एक्स-रे एवं पैथोलॉजी लैब की नियमित संचालन सुनिश्चित करने के साथ अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर बेहतर सेवा मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। नियमित मॉनिटरिंग के जरिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पहल से आने वाले समय में जिले की स्वास्थ्य सेवा में सुधार देखने को मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।