Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsLakhisarai Footpath Vendors Demand Vending Zones as Traffic Woes Increase
नगर परिषद की लापरवाही से फुटपाथ दुकानदार-यात्री दोनों परेशान

नगर परिषद की लापरवाही से फुटपाथ दुकानदार-यात्री दोनों परेशान

संक्षेप:

- नगर परिषद ने कर दिया पहचानपत्र भी निर्गत, दुकानदारों को बैठने की जगह नहीं दी

Sep 07, 2025 03:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, एक प्रतिनिधि । शहर में फुटपाथ दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाने को लेकर नगर परिषद की अनदेखी अब सड़कों पर साफ नजर आने लगी है। वेंडिंग ज़ोन का अभाव न सिर्फ फुटपाथ विक्रेताओं के लिए संकट बना हुआ है, बल्कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जगह-जगह सड़क किनारे फुटकर दुकानों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगर परिषद द्वारा अभी तक शहर में कोई निर्धारित वेंडिंग जोन विकसित नहीं किया गया है, जिससे मजबूरी में फुटपाथ दुकानदारों को सड़क किनारे दुकानें लगानी पड़ रही है। इसका सीधा असर आम नागरिकों और वाहन चालकों पर पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यातायात में बाधा, अराजक स्थिति और जाम की समस्या से लोग लगातार परेशान हैं। फुटपाथ विक्रेता संघ के अध्यक्ष कृष्णानंद महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद को आवेदन देकर वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग की है। इस विषय पर कई बैठकें भी हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पहचानपत्र निर्गत, पर बैठने के लिए जगह नहीं: उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा सभी विक्रेताओं को पहचान पत्र निर्गत कर दिया गया है, लेकिन उनके बैठने के लिए कोई स्थायी स्थान नहीं तय किया गया है। महतो ने कहा कि जब तक वेंडिंग ज़ोन का निर्माण नहीं होता, तब तक फुटपाथ दुकानदारों को रोजाना अतिक्रमण के आरोप में हटाया जाता है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नगर परिषद पर आरोप लगाया कि जमीन की अनुपलब्धता का बहाना बनाकर इस मुद्दे को लगातार टाला जा रहा है, जबकि नगर क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं जहां वेंडिंग जोन विकसित किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद को चाहिए कि वह जल्द से जल्द योजना बनाकर वेंडिंग जोन का निर्माण करें, ताकि एक ओर जहां फुटपाथ दुकानदारों को स्थायी स्थान मिल सके, वहीं दूसरी ओर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त हो सके। फिलहाल, नगर परिषद की इस उदासीनता के कारण न तो विक्रेताओं को राहत मिल रही है और न ही आम जनता को सड़कों पर सुगम यातायात। जरूरत है कि नगर प्रशासन इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए। कोट: नगर परिषद क्षेत्र में वेंडिंग जोन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही वेंडिंग होन बनाया जाएगा ताकि फुटपाथी दुकानदारों को एक स्थायी स्थान मिल सके और शहर को जाम व अतिक्रमण से राहत मिले। जमीन मिलते हीं वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जाएगा। अरविंद पासवान, नगर अध्यक्ष।