जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: नामांकन के बाद अंतिम सूची जारी, सभी प्रत्याशी मैदान में
लखीसराय जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। सभी उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस नहीं लिए हैं। अध्यक्ष पद के लिए नौ और उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी बढ़ गई है और सभी प्रत्याशी समर्थन जुटाने में जुटे हैं।

लखीसराय, एक प्रतिनिधि । जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। नामांकन पत्रों की जांच एवं संवीक्षा के उपरांत किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके साथ ही अब सभी पदों के लिए उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार सिन्हा, अयोध्या मिस्त्री, बिशनदेव स्वर्णकार, जयशंकर प्रसाद, मो. मंजूर हुसैन, रजनीश कुमार, सतीश कुमार पाण्डेय, सुबोध कुमार एवं विश्वनाथ प्रसाद सहित कुल नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन प्रसाद मेहता, मदन साव, शिवदानी प्रसाद एवं उदय कुमार दिवाकर चुनाव लड़ रहे हैं।
संयुक्त सचिव पद पर अनन्त कुमार, आच्युत्म गुरुड़ ध्वजम, जयशंकर प्रसाद, गुन्ना कुमार और संजय सुमन भारती ने नामांकन किया है। कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कई अधिवक्ताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं अंकेक्षण पद पर विधानचन्द्र सिंह, अरुण कुमार, विजय कुमार गुप्ता, प्रहलाद सिंह, विश्वनाथ महतो एवं संजीव सहाय प्रत्याशी हैं। संघ की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि प्रत्याशियों की यह सूची नाम वापसी और संवीक्षा के बाद विधिवत प्रकाशित की गई है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है और सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



