ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायबड़हिया में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हाथ में लगा था स्लाइन सेट

बड़हिया में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हाथ में लगा था स्लाइन सेट

बड़हिया स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्लन के पास डाउन पटरी के किनारे बुधवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है।महिला के दायें हाथ में...

बड़हिया में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, हाथ में लगा था स्लाइन सेट
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायWed, 16 Jan 2019 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़हिया स्टेशन के पश्चिम आउटर सिग्लन के पास डाउन पटरी के किनारे बुधवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है। महिला के दायें हाथ में स्लाइन सेट लगा हुआ था। कयास लगाया जा रहा है कि महिला कहीं से इलाज करा कर लौट रही होगी। दुर्घटनावश ट्रेन से गिर गई होगी। शव को पोस्टर्माटम के लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। रेल पुलिस द्वारा मामले की खोजबीन एवं महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बड़हिया जीआरपी थानाध्यक्ष अखिलेश्वर शर्मा ने बातया कि मंगलवार देर रात स्टेशन मास्टर को ट्रैकमैन ने सूचना दी कि पश्चिमी डाउन आउटर सिग्नल के निकट एक महिला को गिरा हुआ देखा गया। रात में खोजने का प्रयास किया गया, मगर कुछ पता नहीं चल सका। सुबह लगभग छह बजे पुन: जीआरपी ने तलाश की तो ट्रैक के किनारे गुलाबी सलवार सूट में महिला का शव मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें