Lakhisarai News: सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक, मध्यस्थता से ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे पर जोर

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: लखीसराय में प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए मध्यस्थता पर जोर दिया गया। न्यायालय के विभिन्न अधिकारियों ने मध्यस्थता के लाभों पर चर्चा की और आम लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रचार-प्रसार बढ़ाने का निर्णय लिया।

Lakhisarai News: सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक, मध्यस्थता से ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे पर जोर

Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि । व्यवहार न्यायालय, लखीसराय में बुधवार को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सह सुपरवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार झा की अध्यक्षता में सुपरवाइजरी कमिटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक का उद्देश्य

बैठक में लंबित वादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता (मेडिएशन) के लिए चिन्हित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार विधानंद सागर, जिला लोक अभियोजक कुमारी बबीता, जिला सरकारी अधिवक्ता निवास सिंह, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव रमेश कुमार त्रिपाठी, प्रशिक्षित मध्यस्थ हसनाथ अहमद खां, प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा प्रभारी प्रशासन, व्यवहार न्यायालय निवास शर्मा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मध्यस्थता की महत्ता

बैठक के दौरान न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा की गई तथा अधिक से अधिक उपयुक्त वादों को मध्यस्थता के लिए चिन्हित करने की रणनीति पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने कहा कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान कम समय, कम खर्च और आपसी सहमति से संभव है, जिससे न्यायालयों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। सुपरवाइजरी कमिटी ने प्रशिक्षित मेडिएटरों से मध्यस्थता प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने और अधिक से अधिक मामलों का सफल निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही आम लोगों के बीच मध्यस्थता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार चलाने पर भी बल दिया गया, ताकि अधिक से अधिक पक्षकार इस वैकल्पिक विवाद निपटारा प्रणाली का लाभ उठाकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करा सकें।

सामान्य प्रश्न

बैठक में कौन-कौन न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे?
बैठक में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम राजन कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, सचिव विधानंद सागर और अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsलखीसरायLakhisarai News: सुपरवाइजरी कमेटी की बैठक, मध्यस्थता से ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे पर जोर