Lakhisarai News: एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करने के मामले में दो सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

Lakhisarai News: हिन्दुस्तान असर:जांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखता 102 एंबुलेंस शव वाहन कर्मीजांच कमेटी के सामने अपना पक्ष रखता 102 एंबुलेंस शव वाहन कर्मी

Lakhisarai News: एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करने के मामले में दो सदस्यीय कमेटी ने शुरू की जांच

Lakhisarai News: लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चानन प्रखंड के धनवह बेलदरिया गांव निवासी स्व सुखदेव बिंद के 70 वर्षीय पुत्र राजेंद्र बिंद को मौत के बाद शव वाहन उपलब्ध नहीं करने के मामले में गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी ने सोमवार को जांच प्रक्रिया शुरू किया है।

जांच टीम की संरचना

डीएस डॉ कुमार अमित के निर्देश पर गठित जांच टीम में एसएनसीयू प्रभारी डॉ विभूषण एवं डॉ हरदीप बगेरिया शामिल हैं। दोनों ने जिला एंबुलेंस पदाधिकारी कन्हैया कुमार समेत मामले से जुड़े सभी आरोपित कर्मी को तलब कर उनका पक्ष सुना। जांच के दौरान पीड़ित परिजन से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी ली गई।

जांच का निष्कर्ष

जांच टीम ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपित एंबुलेंस कर्मी अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय पीड़ित परिजन को ही गलत साबित करने का प्रयास करते नजर आए। अस्पताल प्रबंधन ने जांच टीम के समक्ष स्पष्ट किया कि मरीज की मौत के बाद सुरक्षा कर्मी के माध्यम से संबंधित एंबुलेंस कर्मी को तत्काल सूचना दे दी गई थी। इसके बावजूद समय पर वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। बताया कि स्वास्थ्य विभाग के प्रावधान के अनुसार रेफरल या मरीज की मृत्यु की स्थिति में ऑनलाइन बुकिंग की बाध्यता नहीं होती है। ऐसी परिस्थिति में तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराना संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी होती है।

व्यवहार की समीक्षा

जांच के दौरान एंबुलेंस कर्मी के मरीज के परिजनों के प्रति व्यवहार पर भी सवाल उठे। जांच टीम ने प्रारंभिक तौर पर माना कि परिजन के साथ किया गया व्यवहार उचित नहीं था। मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर अस्पताल प्रबंधन को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाएगा। ज्ञात हो संबंधित खबर को हिन्दुस्तान अखबार ने आठ जुलाई के अंक में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

FAQs

जांच टीम में कौन शामिल हैं?
जांच टीम में एसएनसीयू प्रभारी डॉ विभूषण एवं डॉ हरदीप बगेरिया शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।