लखीसराय : खेल मैदान पर बन रहे रनिंग ट्रैक का पीओ ने लिया जायजा
गोपालपुर पासवान टोला में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान का निरीक्षण किया गया। बीडीओ रवि कुमार ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की यात्रा के लिए सभी खेल मैदानों का निर्माण तेजी से पूरा किया जाए। कुंदर...

चानन, निज संवाददाता। मनरेगा योजना से गोपालपुर पासवान टोला में बन रहे खेल मैदान का पीओ विनोद कुमार, बीडीओ रवि कुमार, मुखिया प्रभा देवी द्वारा निरीक्षण किया गया। मुखिया प्रतिनिधि शशि भूषण राय को बीडीओ रवि कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर पंचायत में चल रहे तमाम खेल मैदान को युद्ध स्तर पर पूर्ण करा लें। कुंदर पंचायत में चार खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। खेल मैदान का उन्नयन कार्य करीब नौ लाख 94 हजार रुपये की लागत से हो रहा है। गुरुवार को रनिंग ट्रैक बनाने का जायजा लिया गया। बीडीओ रवि कुमार ने कहा कि मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण किया जाना है। खेल मैदान में रनिंग ट्रैक के साथ ही वॉलीवॉल, बास्केट बॉल, हाई जंप, लौंग जंप के लिए ट्रैक बनाया जाना है। वहीं पीओ विनोद कुमार ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों में खेल मैदान का निर्माण किया जाना है। इसकों लेकर सभी पीआरएस को निर्देशित किया गया है। 10 पंचायत में कुल 14 खेल मैदान बनाया जायेगा, जिसमें कुंदर पंचायत में ही चार खेल मैदान बनाया जा रहा है। खेल मैदान बनने से युवाओं को बेहतर खेल प्रर्दान करने का अवसर मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।