
कुंदर पंचायत में डेयरी प्लांट के लिए भूमि का मुआयना
नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डिप्टी जेनरल मैनेंजर पवन कुमार ने कुंदर पंचायत के गोपालपुर मौजा में 79 एकड़ परती कदमी जमीन का मुआयना किया। इस दौरान स्थानीय अधिकारियों और लोगों की मौजूदगी में जमीन की स्थिति का निरीक्षण किया गया। डीजीएम ने डेयरी उत्पादन के लिए संभावनाओं और चुनौतियों पर चर्चा की।
चानन, निज संवाददाता। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डिप्टी जेनरल मैनेंजर पवन कुमार के द्वारा कुंदर पंचायत के गोपालपुर मौजा में स्थित करीब 79 एकड़ परती कदमी जमीन का मुआयना किया गया। इस दौरान सीओ रवि प्रसाद के अलावा बंदोवस्त पदाधिकारी, सरकारी अमीन, सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता, कुंदर मुखिया प्रतिनिधि शषि भूषण राय, पूर्व मुखिया गणेश रजक, मुरारी महतो, श्यामदेव चौरसिया, चन्द्रशेखर मंडल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। हालांकि डीएम कार्य की व्यवस्तता के कारण नहीं पहुंच सके। जमीन मुआयना के दौरान डीजीएम पवन कुमार ने सीओ रवि प्रसाद पासवान से गोपालपुर मौजा के खाता संख्या 192, खसरा संख्या 1130 में 79.52 एवं खाता संख्या 192 , खसरा संख्या 1013 में 27.33 डी. जमीन के स्थिति को पैमाइश करते हुए लाल झंडा से निशान लगाने का निर्देश देते हुए कहा कि जमीन के सभी कोनों पर लाल झंडा रहने से जमीन का सही पता चल पायेगा।
कुंदर मुखिया प्रतिनिधि शषि भूषण राय, भलूई के पूर्व मुखिया गणेश रजक ने डीजीएम से अपील करते हुए कहा कि यहां पर्याप्त मात्रा में सरकारी जमीन उपलब्ध है। इलाका पिछड़ा हुआ है, डीएम साहब के पहल पर उम्मीद की किरण जगी है। केन्द्रीय मंत्री सह सांसद ललन सिंह से हमलोग डेयरी उत्पादन केन्द्र एवं मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग कर चुके हैं। मुखिया प्रतिनिधि एवं पूर्व मुखिया की बातों को सूनने के बाद डीजीएम ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में बहुत कम संभावना नहीं है, बल्कि यह भारत की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन इसमें कम उत्पादकता, सही तकनीक और प्रबंधन का अभाव, और लागत नियंत्रण जैसी चुनौतियां है। जिनके समाधान के लिए सरकार काम कर रही है। यहां कृषि योग्य पर्याप्त जमीन मौजूद है। धान की फसल भी अच्छी है। ऐसे में पशुपालक, कृषि, पौधासंरक्षण सहित अन्य क्षेत्र में काम किया जा सकता है। पशुपालक क्षेत्र में काम के लिए भूमि की आवश्यकता पड़ती है। जल संसाधन की कुछ योजना भी लाया जा सकता है। हमलोग अन्य क्षेत्र का भी जायजा ले रहे है। यहां का रिर्पोट भी आगे भेजा जायेगा। मौके पर ललन सिंह, विपीन यादव, बिक्रम कुमार, निक्की कुमार, सहित कई मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




