ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायसूर्यगढ़ा में बाढ़ सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया

सूर्यगढ़ा में बाढ़ सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया

किऊल नदी में गंगा के पानी के लगातार बढ़ने को लेकर डीएम संजय कुमार एवं एसपी सुशील कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़ सुरक्षा तटबंध की स्थिति का निरीक्षण...

सूर्यगढ़ा में बाढ़ सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 14 Aug 2021 06:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सूर्यगढ़ा।निज प्रतिनिधि

किऊल नदी में गंगा के पानी के लगातार बढ़ने को लेकर डीएम संजय कुमार एवं एसपी सुशील कुमार ने अधिकारियों के साथ बाढ़ सुरक्षा तटबंध की स्थिति का निरीक्षण किया। डीएम और एसपी के साथ डीडीसी, एडीएम एसडीओ, बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार, सीओ सुमित कुमार आनंद और अन्य अधिकारी थे। इनके अलावा विभागीय इंजीनियर और जेई आदि भी थे।

डीएम ने बालू और मिट्टी के बोरे को यहां व्यवस्थित रूप से रखने का निर्देश दिया। निस्ता में नदी के किनारे पानी के जलस्तर बढ़ने और हवा से तरंग के तट से टकराने पर कुछ दवाब पड़ रहा है। यहां एक स्थान पर दो साल पहले कटाव भी सुरक्षा तटबंध में हुआ था और पूर्व मुखिया पप्पु यादव की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने मिट्टी और बालू के बोरे रखे थे। पूर्व मुखिया ने बताया कि दियारा में धान व मकई चारा आदि की फसल डूब गई है। बांध की सुरक्षा आवश्यक है, अन्यथा बड़ा खतरा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों का दल मेदनीचैकी थाना क्षेत्र के रसूलपुर में भी स्थिति की जानकारी दी। बाढ़ सुरक्षा तटबंध की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें