चिकित्सक अनुपस्थित हुए तो संबंधित ओपीडी कक्ष में लगा दूंगा ताला: प्रभारी सीएस
लीड- निरीक्षण के दौरान प्रबंधक नंदकिशोर भारती को निर्देश देते प्रभारी सीएस उमेश प्रसाद सिंहनिरीक्षण के दौरान प्रबंधक नंदकिशोर भारती को निर्देश देते प्

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभाग के निर्धारित समय पर अगर चिकित्सक को अनुपस्थित पाया तो उनके संबंधित ओपीडी कक्ष में ताला लगा दूंगा। उक्त बातें मंगलवार को औचक निरीक्षण के दौरान साढ़े नौ बजे तक सदर अस्पताल के जेनरल ओपीडी में चिकित्सकों की अनुपस्थिति से नाराज प्रभारी सीएस डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा। जानकारी के अनुसार प्रभारी की मंगलवार को सुबह नौ बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसमें उन्होंने इमरजेंसी एवं डेंटल ओपीडी को छोड़ सभी जेनरल व विशेषज्ञ ओपीडी में चिकित्सक की अनुपस्थिति देखकर भड़क गए। सुबह नौ बजे के निरीक्षण के कारण सदर अस्पताल प्रबंधन भी मौजूद नहीं थे।
उनके औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ड्यूटी रोस्टर में मंगलवार को स्थानीय जिला व सदर अस्पताल के इर्द-गिर्द रहने वाले चिकित्सक भी भागे-भागे अस्पताल पहुंच अपने संबंधित ओपीडी में मरीज का इलाज करना शुरू किया। ज्ञात हो सदर अस्पताल में सुबह साढ़े आठ से रजिस्ट्रेशन एवं नौ बजे से जेनरल ओपीडी का समय निर्धारित है। जबकि किसी भी दिन सुबह 10 बजे से पहले इमरजेंसी छोड़ जेनरल ओपीडी में चिकित्सक की उपस्थिति नहीं रहती है। जबकि इलाज के लिए मरीज सुबह आठ से ही सदर अस्पताल पहुंचना आरंभ कर देते हैं। निरीक्षण की जानकारी देते हुए प्रभारी सीएस ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन को उनके निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी का सूची उपलब्ध कराने के साथ उनका संबंधित दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल प्रबंधन को 8:45 बजे अस्पताल पहुंचने और 9:00 निर्धारित समय पर ड्यूटी पर नहीं आने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मी का सूची तैयार कर सीएस कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके। इधर प्रभारी सीएस इस सख्ती से अस्पताल प्रबंधन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




