ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायजर्जर भवनों की मरम्मत करवाए हाईस्कूल : डीएम

जर्जर भवनों की मरम्मत करवाए हाईस्कूल : डीएम

दुर्गा हाईस्कूल के जर्जर भवन में चल रहे केंन्द्रीय विद्यालय की मरम्मत कराई जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह डीएम सुनील...

जर्जर भवनों की मरम्मत करवाए हाईस्कूल : डीएम
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायWed, 28 Jun 2017 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गा हाईस्कूल के जर्जर भवन में चल रहे केंन्द्रीय विद्यालय की मरम्मत कराई जाएगी। केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह डीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय के संचालन एवं रख रखाव पर चर्चा हुई। बैठक में केन्द्रीय विद्यालय के जर्जर एवं छत से पानी रिसाव पर चर्चा के बाद डीएम ने दुर्गा हाई स्कूल के प्रभारी प्रधान को छात्र कोष से जर्जर भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि भवन दुर्गा हाई स्कूल का है। अलग बात है कि केन्द्रीय विद्यालय का संचालन दुर्गा हाई स्कूल भवन में संचालित हो रहा है। इस लिहाज भवन की मरम्मत की जिम्मेवारी दुर्गा हाई स्कूल की है। बैठक में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसएन मीणा, अशोक कुमार सिंह के अलावा सदस्य के रूप में मीरा राज मौजूद थी। हाईस्कूल विकास की सारी राशि केवि को ही कैसे दे दी जाए : विधायक केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की सदर विधायक सह हुए दुर्गा हाईस्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भवन जर्जर है, गत वर्ष भी केंद्रीय विद्यालय की मरम्मति के लिए दुर्गा हाई स्कूल प्रबंधन ने बड़ी राशि खर्च की है। केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति को चाहिए कि स्कूल की मरम्मत के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेज कर राशि की मांग करे। विधायक ने कहा कि मरम्मत के नाम पर सारी राशि केन्द्रीय विद्यालय पर खर्च की जाएगी तो दुर्गा हाईस्कूल की जरूरतें कैसे पूरी होंगी। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय के फैसले को अनुचित बताया। विधायक ने जिलाधिकारी से भी इस पर विमर्श करने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें