Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsHigh-Risk Pregnancies Identified in Lakhisarai Health Camp - 28 of Women Affected
चिंताजनक: सदर अस्पताल के एनएसी जांच में शामिल हर चौथी गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित

चिंताजनक: सदर अस्पताल के एनएसी जांच में शामिल हर चौथी गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित

संक्षेप:

- एनसी जांच में 96 महिला हुई शामिल 28 जटिल प्रसव पीड़िता की गई चिन्हितचिंताजनक: सदर अस्पताल के एनएसी जांच में शामिल हर चौथी गर्भवती हाई रिस्क प्रेगनें

Dec 10, 2025 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थागत प्रसव के लिहाज से जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता बढ़ने वाली खबर है। मंगलवार को सदर अस्पताल में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल हर चौथी महिला हाई रिक्स प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित हुई है। पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिला का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीन से नौ माह के अवधि वाली सभी गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया। सदर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कुमार अमित के नेतृत्व में गर्भवती महिला के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से कुल 96 गर्भवती महिला शामिल हुई। जिसमें जांच के दौरान 28 महिला हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित की गई। जबकि गर्भधारण के सात माह पूर्ण कर चुकी 25 महिला का अल्ट्रासाऊंड स्कैनिंग किया गया। गर्भवती महिला के स्वास्थ्य जांच में सहूलियत के लिए एक स्थान पर ही विभिन्न लैब के साथ एचआईवी जांच की व्यवस्था किया गया था। जांच के उपरांत गर्भवती महिला को अल्पाहार के लिए बिस्कुट, सेव एवं केला सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि हाई रिस्क पीड़िता चिन्हित सभी गर्भवती महिला का तत्काल सारा बायोडाटा सदर अस्पताल में कलेक्ट किया गया। ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के सफलतापूर्वक संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। इधर स्त्री रोग डॉ कुमार अमित ने बताया कि जांच में शामिल गर्भवती महिला का बीपी, शुगर, वजन, सिफीलिस, एचबीसी, हेपेटाइटिस, हीमोग्लोबिन एवं एचआईवी सहित जरूरत के अनुसार सभी जांच किया गया। हाई रिस्क चिन्हित सभी पीड़िता को विशेष परामर्श दवा एवं खान-पान पर विशेष ख्याल रखने का सलाह दिया गया। ज्ञात हो मातृ-शिशु सुरक्षा अभियान के तहत पूरे देश में प्रतिमाह 9, 15 एवं 21 तारीख को सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन कर गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया जाता है। जिसमें हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़ित चिन्हित पीड़िता को विशेष स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराया जाता है। इधर डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि संभवत सदर अस्पताल के एएनसी जांच में पहली बार 28 प्रतिशत से अधिक महिला जटिल प्रसव पीड़िता चिन्हित हुई है। सभी का उचित देखभाल व सत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सेवा सुनिश्चित कराने के लिए विशेष पहल किया जाएगा।