ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायपति की लंबी उम्र को करते हैं हरियाली तीज का व्रत

पति की लंबी उम्र को करते हैं हरियाली तीज का व्रत

हरियाली तीज पर सुहागिन ्त्रिरयां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हाथों...

पति की लंबी उम्र को करते हैं हरियाली तीज का व्रत
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायTue, 21 Jul 2020 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाली तीज पर सुहागिन ्त्रिरयां पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हाथों में मेहंदी लगाती हैं।सावन मास के गीत गाती हैं। महिलाएं हरियाली तीज को एक उत्सव के तौर पर मनाती हैं।

श्रावण मास का यह महीना दान—पुण्य के लिए काफी अहम माना जाता है। अकेले इस एक महीने में कई बड़े त्यौहार आते हैं। बहुत से लोग पूरा सावन व्रत रखते हैं। कुछ लोग सिर्फ पहले आखरी दिन कुछ हर सोमवार तो कुछ इस एक महीने के विशेष दिनों में।सावन के महीने में हरियाली तीज भी आती है। इसकी महत्ता भी करवा चौथ की तरह ही है। हरियाली तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली तीज सावन मास का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। वास्तव में हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम का पर्व है।

आचार्य संजय पाठक के अनुसार यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह प्रकृति से जुड़ने का पर्व है। हरियाली तीज का जब पर्व आता है तो हर तरफ हरियाली छा जाती है। हरियाली तीज का पर्व सावन मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरियाली तीज इस बार 23 जुलाई गुरुवार को पड़ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें