भारतीय ब्राह्मण संघ ने अशोकधाम में मनाया होली मिलन समारोह

Mar 01, 2026 12:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय के पवित्र अशोकधाम में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित कर किया गया। उपस्थित ब्राह्मण समाज ने होली गीत गाए और आपसी सौहार्द एवं एकता का संदेश दिया। समारोह का समापन शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

भारतीय ब्राह्मण संघ ने अशोकधाम में मनाया होली मिलन समारोह

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पवित्र तीर्थस्थल अशोकधाम में शनिवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण संरक्षण संघ भारत के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भोलेनाथ को अबीर-गुलाल अर्पित कर एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव पाण्डेय सहित गौतम कुमार मंटू, लव कुश शास्त्री, अशोकधाम के प्रधान पुजारी मौली पाण्डेय, नीरज पांडेय, पंकज पांडे, मुकेश पाण्डेय, अरविंद पाठक, रासपति पाण्डेय, अमर तिवारी, जितेंद्र पांडेय तथा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम

के दौरान वक्ताओं ने होली के पावन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम, भाईचारा एवं एकता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। समारोह का समापन आपसी मिलन, अबीर-गुलाल एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।