धनवह मुसहरी के लोगों को नहीं मिल रहा विकास योजनाओं का लाभ
- सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से खुले में शौच करते हैं लोगधनवह मुसहरी के लोगों को मिल रहा विकास योजनाओंधनवह मुसहरी के लोगों को मिल रहा विकास योजनाओं

चानन, निज संवाददाता। सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजना का समुचित लाभ जानकीडीह पंचायत के महादलित टोला धनवह मुसहरी में रहने वाले लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यहां घूमने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। पांच सौ की आबादी वाले धनवह मुसहरी में अब भी कई मूलभूत सुविधा मौजूद नहीं है। सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना मुखिया के लिए चुनौती बना हुआ है। सकून देने वाली बात यह है कि टोले में आंगनबाड़ी केन्द्र है, जहां स्कूल पूर्व बच्चों को शिक्षा दी जाती है। यहां हर घर नल जल योजना मुंह चिढ़ा रही है।
पीएचईडी विभाग की लापरवाही से मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट दम तोड़ रही है। ग्रामीण विलास मांझी, कैलू मांझी, बालदेव मांझी आदि ने बताया कि गांव में नल जल योजना का हाल बेहाल है। यहां विभाग द्वारा पाइप के साथ ही टोंटी लगाई गई है, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी के लिए सुबह होते ही परेशानी शुरू हो जाती है। घर की महिलाएं चापाकल से पानी भर कर खाना बनाती हैं। कई लोगों को पीएम आवास नहीं: टोले में बसे आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अब भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीण भागवत मांझी, विक्की मांझी, अंकित मांझी, अंकुश कुमार आदि ने कहा कि सभी अहर्ता पूरा करने के बाद भी अब तक पीएम आवास नहीं मिल सका है। पीएम आवास नहीं मिलने से कच्चे मकान में रहने को विवश हैं। सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से यहां के अधिकांश परिवार अब भी खुले में शौच करने को विवष हैं। मुखिया की नजर में: पंचायत की मुखिया धुरो देवी ने कहा कि पेयजल किल्लत को लेकर पीएचईडी को कहा गया है। पीएचईडी विभाग के अधिकारी द्वारा इस पर काम किया जा रहा है। पीएम आवास का लाभ भी क्रमबार दिया जायेगा। पिछले दो साल से पीएम आवास का कोटा नहीं आया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




