Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsGeriatric Ward in Lakhisarai Hospital Remains Unused Despite 15 Lakh Investment
जिरियाट्रिक वार्ड संचालन के लिए प्रबंधन से सहयोग मांगा

जिरियाट्रिक वार्ड संचालन के लिए प्रबंधन से सहयोग मांगा

संक्षेप:

खबर का असर-दोजिरियाट्रिक वार्ड संचालन के लिए प्रबंधन से सहयोग मांगाजिरियाट्रिक वार्ड संचालन के लिए प्रबंधन से सहयोग मांगा

Nov 25, 2025 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share Share
Follow Us on

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में लाखों रुपये की लागत से वृद्ध मरीज के लिए तैयार जिरियाट्रिक वार्ड के चार साल बाद भी संचालन सुनिश्चित नहीं होने वह बाढ़ को पूरी तरीके से बंद कर उसमें कैंसर स्क्रीनिंग क्लिनिक संचालन से संबंधित खबर पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। वार्ड संचालन के जिम्मेदार एनसीडीओ विभाग ने भी वार्ड संचालन के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन से सहयोग मांगा है। एनसीडी प्रभारी डॉ अश्वनी कुमार ने डीएस डॉ राकेश कुमार को पत्र लिखकर वार्ड को व्यवस्थित कराने व संचालन के लिए स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञात हो कि लगभग चार वर्ष पूर्व 2021 में 10 लाख की लागत से तैयार इस दौरान बाढ़ के मेंटेन व मरम्मत पर पांच लाख सहित कुल 15 लाख से अधिक राशि खर्च होने के बाद भी एक भी वृद्ध मरीज को वार्ड का लाभ मिलना सुनिश्चित नहीं हो पाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जबकि अब जिरियाट्रिक वार्ड को पूरी तरह से ठप कर उसमें कैंसर स्क्रीनिंग क्लिनिक संचालन की तैयारी किया जा रहा है। पैसे की बर्बादी को लेकर संबंधित खबर को आपके हिन्दुस्तान अखबार ने शनिवार के अंक में "सदर अस्पताल के जिरियाट्रिक वार्ड ठप" नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।