ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायगायत्री देवी अध्यक्ष और मनोज मंत्री व कोषाध्यक्ष निर्वाचित

गायत्री देवी अध्यक्ष और मनोज मंत्री व कोषाध्यक्ष निर्वाचित

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के गुरुवार को हुए चुनाव तथा मतगणना के बाद गायत्री देवी अध्यक्ष एवं मनोज कुमार साहनी मंत्री/कोषाध्यक्ष के पद पर विजयी हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मवीर कुमार...

गायत्री देवी अध्यक्ष और मनोज मंत्री व कोषाध्यक्ष निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायFri, 30 Jun 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के गुरुवार को हुए चुनाव तथा मतगणना के बाद गायत्री देवी अध्यक्ष एवं मनोज कुमार साहनी मंत्री/कोषाध्यक्ष के पद पर विजयी हुए। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने चुनावी परिणाम की घोषण की तथा प्रमाण पत्र दिया। गायत्री देवी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजो साहनी को 118 मतों से हराया। सिंटु सहनी को 103 मत आए । कुल 51 प्रतिशत मतदाताओं ने मत दिए थे। 58 मत को रद्द घोषित किया गया। 1221 मतों में 630 मत डाले गए थे। इसी प्रकार मनोज कुमार साहनी ने मंत्री /कोषाध्यक्ष पद पर संजय साहनी को 188 मतों से पराजित किया। श्री सहनी को 393 एवं संजय को 206 मत आए थे। परिणाम घोषणा के बाद दोनों ही विजयी उम्मीदवारों व पहले से निर्विरोध 10 प्रबंध समिति सदस्यों को श्री प्रभाकर ने प्रमाण दिया। मतगणना का कार्य प्रखंड कार्यालय के डा़ अंबेदकर सभा-भवन में हुआ। आबजर्बर मनीष प्रियदर्शी,सहायक निर्वाची पदाधिकारी रत्नेश कुमार, एएसआई गया प्रसाद तथा अन्य थे। मतगणना का कार्य अत्यंत ही धीरे-धीरे हुआ। इस कारण से परिणाम की घोषणा करने में ज्यादा वक्त लगा । समर्थकों ने विजेताओं को फूल मालाओं से लाद दिया। आपस में दोनों ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने रंग-अबीर खेले। पिछले दफा मंत्री पद पर मनोज कुमार माता सीता देवी जीती हुई थी। मनोज कुमार ने अब तक दो बार मंत्री का चुनाव जीता है। पहले इनके पिता स्व़ रामजी साहनी मंत्री पद पर लगातार विजयी होते रहे। 15 साल पहले उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद एक ही परिवार के लोग मंत्री पद पर विजयी होते रहे हैं। सूर्यगढ़ा में अध्यक्ष गायत्री देवी को प्रमाण देते निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें