ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार लखीसरायआदर्श थाना सूर्यगढ़ा के आगे लगा कचरे का अंबार

आदर्श थाना सूर्यगढ़ा के आगे लगा कचरे का अंबार

प्रखंड मुख्यालय बाजार में जगह-जगह कूड़ा कचरा का लगा ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। एनएच-80 पर व उसके किनारे कचरे का ढेर पसरा रहता है। स्थानीय आदर्श थाना के आगे भी कूड़े का ढेर लगा है।...

आदर्श थाना सूर्यगढ़ा के आगे लगा कचरे का अंबार
हिन्दुस्तान टीम,लखीसरायSat, 18 May 2019 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड मुख्यालय बाजार में जगह-जगह कूड़ा कचरा का लगा ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है। एनएच-80 पर व उसके किनारे कचरे का ढेर पसरा रहता है। स्थानीय आदर्श थाना के आगे भी कूड़े का ढेर लगा है। प्रखंड मुख्यालय से अस्पताल चौक के आगे तक की स्थिति ऐसी ही है। गंदगी के कारण आसपास के लोग परेशान हैं। हालांकि, स्थानीय प्रशासन स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई करने का दावा करता रहा है। लोगों ने बताया कि जब सरकारी कार्यालयों के सामने ही इतनी गंदगी पसरी रहती है तो माहल्ले की सफाई कैसे हो सकेगी। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित राजकीय मुख्य मार्ग -80 से होकर मंत्री से लेकर विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के अलावा पुलिस प्रशासन के वीआईपी का पटना से भागलपुर तक आना जाना लगा रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें