Lakhisarai News: गंगा नदी से भीषण कटाव, कई गांवों के अस्तित्व पर मंडराया संकट
हिन्दुस्तान, लखीसराय
Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा के तटवर्ती इलाकों में गंगा नदी का कटाव तेजी से हो रहा है, जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि बर्बाद हो गई है। कई गांवों के घरों पर खतरा है और ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। कई परिवार पलायन कर चुके हैं, जबकि प्रशासन की अस्थायी सैंडबैग व्यवस्था भी तेज धारा में बह रही है।

Lakhisarai News: सूर्यगढ़ा। प्रखंड के तटवर्ती इलाकों में गंगा नदी का तांडव जारी है। लगातार हो रहे भू-कटाव के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा चुकी है। दियारा क्षेत्र के कई गांवों के घरों पर भी अब सीधा खतरा मंडराने लगा है। कटाव निरोधी कार्य समय पर न होने से ग्रामीण दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। कई परिवार अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। प्रशासन द्वारा की गई अस्थायी सैंडबैग की व्यवस्था तेज धारा में बह जा रही है।


