औरैया मोड़ पर खड़ी ट्रक के टायर में लगी आग,

हिन्दुस्तान, लखीसराय
Follow us on Google News
share

लखीसराय में अग्निशमन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। औरैया मोड़ के पास खड़ी ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, केवल दो टायर जल गए।

औरैया मोड़ पर खड़ी ट्रक के टायर में लगी आग,

अग्निशमन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा लखीसराय एक प्रतिनिधि । जिले के औरैया मोड़ के समीप देर रात एक खड़ी ट्रक के टायर में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग ट्रक के करीब जाने का साहस नहीं कर पा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

घटना की जानकारी

सूचना प्राप्त होते ही पुलिस लाइन स्थित अग्निशमन केंद्र से दमकल कर्मियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया और पूरी ट्रक आग की चपेट में आने से बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क पर गुजर रहे कई वाहन चालक अपने वाहन रोककर दूर हट गए, जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि अग्निशमन विभाग की सक्रियता के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई।

आग के कारण

घटना में ट्रक के केवल दो टायर जलकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर टायर में अत्यधिक गर्मी या तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन विभाग की अनुमंडल पदाधिकारी विनीता लता ने बताया कि देर रात सूचना मिलते ही तत्काल दमकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और विशेष नुकसान भी नहीं हुआ। केवल ट्रक के दो टायर जले हैं। विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया。

सामान्य प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना लखीसराय जिले के औरैया मोड़ के समीप हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।