Lakhisarai News: मवेशियों के खेत में चरने से फसल को नुकसान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, लखीसरायLakhisarai News: सूर्यगढा के मानो गांव के किसानों ने शिकायत की है कि गांव में कुछ लोग अपने घोड़े और भैंस आदि मवेशियों को खुला छोड़ने से उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई है, खासकर धान के बिचड़े को लेकर।

Lakhisarai News: सूर्यग़ढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत के मानो गांव में कुछ लोगों के द्वारा घोड़े , भैंस आदि मवेशियों के खुला छोड़ देने पर फसल को नुकसान पहुंचने की शिकायत किसानों ने की है। गांव के उमेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, कन्हैया सिंह, प्रशांत कुमार आदि ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से मवेशियों के खुले रूप में चरने तथा फसल बर्बाद करने को लेकर रोकने की गुहार लगाई है। खासकर धान के बिचड़े को मवेशी हानि पहुंचा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


